Showing posts with label braking news. Show all posts
Showing posts with label braking news. Show all posts

Saturday, 1 April 2017

टीम इन्डिआ मे शामिल हो रहा है ये धुरंधर खिलाड़ी , छुड़ा दिये सबके छक्के



भारतीय टेस्ट टीम ने विराट की अगुआइ में एक सफल घरेलू सीजन को अंजाम तक पहुंचाया। टीम ने इस सीजन में 13 टेस्ट खेले जिसमें 10 जीते, 2 ड्रॉ रहे और सिर्फ एक मैच में हार मिली। इन आंकड़ों को देखें तो शायद इससे बेहतर टीम कोई और नजर नहीं आती, हालांकि दूसरी नजर से देखें तो शायद इस टीम में भी एक ऐसी चीज है जो आने वाले दिनों में बदलाव की मोहताज हो सकती है।
- बल्लेबाजी क्रम की कमजोर कड़ी
टीम इंडिया ने बेशक न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को अपने घर में हराकर एक बेहतरीन सीजन को अंजाम दिया। लेकिन बल्लेबाजी क्रम में अभी भी एक स्थान ऐसा है जिसमें चयनकर्ता बदलाव की गुंजाइश तलाश रहे होंगे। छठे नंबर पर पारी संभालने की जिम्मेदारी करुण नायर पर है जो कुछ ही महीने पहले तिहरा शतक जड़ने वाले इतिहास के दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे (इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में)। हालांकि उसके बाद से तीन टेस्ट की चार पारियों में उनके आंकड़े 26, 23 और 5 रन रहे हैं। जाहिर है कि अब टीम इंडिया विदेशी जमीन पर टेस्ट खेलने उतरेगी और ऐसे में बदलाव मुमकिन है।
- अय्यर के लिए संभावनाएं?
मुंबई के 22 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को धर्मशाला टेस्ट से ठीक पहले चोटिल कोहली के विकल्प के रूप में बुलाया गया था। अगर अय्यर को चयनकर्ता कोहली के विकल्प के रूप में देख सकते हैं तो जाहिर है कि नायर की जगह उनको जगह देना मुश्किल फैसला नहीं होगा। फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद दोहरा शतक (202) हो या फिर घरेलू क्रिकेट में दम दिखाना, हर टेस्ट में अय्यर पास होते नजर आए हैं। रणजी ट्रॉफी (2016-17) के 10 मैचों में 42.64 के औसत से 725 रन बनाने वाले इस युवा खिलाड़ी ने 2014 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। उसके बाद से 38 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में उनका औसत 55.18 का रहा है जो उनकी काबिलियत बयां करता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जब टेस्ट टीम विदेश में खेलने निकलती है तब कप्तान, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं का भरोसा किस पर जाकर टिकता है।

Thursday, 30 March 2017

आशिको के लिये बुरी खबर , अब UP के बाद इन राज्यों मे शुरू होगा एंटी-रोमियो मिशन



हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दी महिला सुरक्षा के लिए कानून बनाने की सलाह
रवि सिंह सिसोदिया, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ओर से हर थाने में गठित ऐंटी रोमियो स्क्वॉड को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सही करार दिया है। सरकार के फैसले में दखल देने से साफ इनकार करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा, 'कोर्ट ने कहा है कि इसमें कोई कानूनी या संवैधानिक अवरोध नहीं है। कोर्ट ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमिलनाडु व गोवा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कानून बनाने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि वास्तव में यह मॉरल पुलिसिंग नहीं, बल्कि प्रिवेंटिव पुलिसिंग यानी ऐसी पुलिसिंग है, जिसका काम महिलाओं के खिलाफ सरेआम छेड़खानी को होने से पहले रोकना है।
याचिका में कहा गया था कि ऐंटी रोमियो स्क्वॉड के जरिये पुलिस लोगों की प्राइवेसी भंग कर रही है और यूथ कपल्स को परेशान कर रही है। जस्टिस ए.पी शाही और जस्टिस संजय हरकौली की बेंच ने कहा, 'यदि राज्य सरकार को लगता है कि स्थितियों से निपटने में मौजूदा कानून सक्षम नहीं हैं तो तमिलनाडु और गोवा की तर्ज पर वह मुहिला सुरक्षा के मकसद से नए कानून बना सकती है।' ऐंटी रोमियो स्क्वॉड्स के खिलाफ अधिवक्ता गौरव गुप्ता की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह बात कही।
याचिकाकर्ता ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा था कि सरकार को प्रेमी जोड़ों की निजता में दखल और युवाओं को संदेह की दृष्टि से देखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। याचिका में कहा गया कि इस ऐंटी रोमियो स्क्वॉड के जरिए पुलिस की गलती कार्रवाई से समाज की शांति और सहिष्णुता प्रभावित हो सकती है।

Wednesday, 29 March 2017

जीओ टेलिकॉम कम्पनी की ये नयी घोषणा सुनकर घबरा जायेंगे आप लोग


Reliance Jio के फ्री सर्विस वाले ऑफर को खत्म होने में केवल अब 7 दिन बचें हैं और कंपनी की तरफ से ऑफर लगातार पेश किए जा रहे हैं. सस्ता डेटा पाने के लिए प्राइम मेंबरशिप वाला ऑफर भी है. अब जियो ने ग्राहकों को फ्री डेटा पाने के लिए एक नए ऑफर की जानकारी दी है

जियो की तरफ से प्राइम मेंबरशिप के बाद  ऑफर की घोषणा की गई थी, इस ऑफर में कंपनी ने 303 रुपये वाला प्लान लेने वाले ग्राहकों को 5 GB 4G फ्री डेटा और 499 रुपए वाले प्लान में 10 GB का फ्री 4G डेटा देने की पेशकश की थी.

लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी केवल एक महीने की थी, अब जियो का नया प्लान सामने आया है जिसमें आपको एक साल के लिए फ्री मंथली डेटा मिलेगा. इसमें 303 रुपये और 499 रुपये वाले रिचार्ज को ग्राहकों को एक साथ 12 महीने के लिए रिचार्ज करना होगा. 12 महीने वाले रिचार्ज की कीमत क्रमश: 3636 रुपये और 5,988 रुपए होगी.

3636 रुपये वाला रिचार्ज करने पर आपको 28 GB/महीने डेटा के साथ 5 GB एकस्ट्रा डेटा मिलेगा, जो कुल मिलाकर 60 GB एडिशनल फ्री डेटा हो जाएगा. वहीं अगर आप 5,988 रुपए वाला यानि 12 महीने के लिए एक साथ रिचार्ज करते हैं तो आपको हर महीने 10GB के हिसाब से मिलेगा.

Tuesday, 28 March 2017

RCB को लगा झटका , कोहली हुये IPL से बाहर


चोटिल होने के कारण धर्मशाला में नहीं खेले अब आईपीएल के शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर
धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में चोटिल होने के कारण नहीं खेले विराट कोहली 5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के शुरुआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 अप्रैल को आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।

लेकिन अब आईपीएल के उद्घाटन मैच में विराट कोहली के खेलने पर संशय बन गया है। धर्मशाला टेस्ट में भारत की जीत के बाद अपनी फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कोहली ने कहा, ‘अभी मैदान में शत प्रतिशत फिट होकर उतरने में कुछ और हफ्तों का समय लगेगा।’

कोहली के इस बयान के बाद उनके आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान कोहली के कंधे में चोट लगी थी।, जिसके बाद वह धर्मशाला में खेले गए चौथे टेस्ट से बाहर हो गए।

हालांकि अभी कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनकी उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं कहा है। कोहली ने पिछले आईपीएल में आरसीबी के लिए 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। वह अब तक आरसीबी के लिए सिर्फ एक बार (2008 में) नहीं खेले हैं।

Friday, 24 March 2017

जुलाई मे लॉन्च हो रही है होंडा की ये बाइक , अब आम आदमी भी उठायेगा vip लोगो जैसा लुफ्त


जब पहली बार होंडा की Africa Twin को ऑटो एक्सपो 2016 में देखा था तो इस बाइक ने अपने अनोखे लुक्स से इम्प्रेस किया। 'ऑटोकार इंडिया' साइट पर छपी खबर के मुताबिक होंडा अफ्रीका ट्विन बाइक को जुलाई 2017 में लॉन्च करेगी।

सोर्स बताते हैं की होंडा इस बाइक की कीमत 13.8 लाख रुपये रख सकती है। कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) वाई एस गुलेरिया के मुताबिक, कंपनी की योजना, अफ्रीका ट्विन को तय वक्त में लॉन्च करने की होगी। जुलाई 2016 में साइट ने पुष्टि की थी कि बाइक HMSI के मानेसर प्लांट में असेंबल होगी व 2017 के बीच में शो-रूम्स तक पहुंचने लगेगी।

इंजन की बात करें तो बाइक में 998cc इंजन लगा है जो 94 Hp और 98 Nm टार्क देता है। इसके अलावा यह 6 स्पीड गियर बॉक्स से लैस है। इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए ऐंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और साथ में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जोकि तीन मोड्स पर काम करता है।

यह बाइक 998सीसी, लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस है, जो 6-स्पीड मैन्युअल डीसीटी पर आधारित है। यह खास तौर पर ऑफरोडिंग के लिए डिजाइन की गई है। इसमें ऐंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो 3 मोड्स में काम करता है।

Thursday, 23 March 2017

गन्ने का जूस नही पीते क्या आप , अब पीने लग जायेंगे इसको देख कर



कभी आपका भी दिल किया होगा की चलो रुक कर गन्ने का जूस पिया जाये , 
लेकिन दुकान की गंदगी और उसके लोगो को देख कर आपका मूड खराब हो जाता होगा 
मगर मथुरा -दिल्ली हाइवे पर 2 लड़कियों ने गन्ने क जूस की दुकान खोली ,
ये लड़कियाँ किसी बॉलीवुड की हिरोइन से कम नही है इन लड़कियों के दुकान खोलने के कुछ टायम बाद ग्राहकों की लाईने लग गयी 
भला लगती भी क्यू नही जब जूस पिलाने वाली इतनी सुंदर हो तो कौन अपने आपको रोक पायेगा जूस पीने से 
ये लड़किया बहुत ही गरीब घर से जो अपना घर चलाने के लिये किसी के सामने हाथ नही फैला रही मगर मेहनत से अपने पेट को भर रही है 

Wednesday, 22 March 2017

क्या आप भी खाते है मोमोज , अब हो जायेगी ये समस्या



यम्मी मोमोज आजकल हर किसी का फेवरेट है। बड़े हो या छोटे हर किसी मोमोज खाना बेहद पसंद होता है। आप बड़े चाव से मोमोज खा तो लेते हैं लेकिन क्या इससे होने वाले नुकसान के बारे में आपको पता है।
मैदा खाने से बॉडी में शुगर लेवल बढ़ जाता है। क्‍योंकि इसमें हाई ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है। ब्‍लड शुगर बढ़ने से खून में ग्‍लूकोज जमने लगता है, इससे बॉडी में केमिकल रिएक्‍शन होता है, जिससे गठिया और ह्रदय संबंधी बीमारियां होने लगती है।

मैदे से बने मोमोज में फाइबर नही होता है, इसके अत्‍यधिक सेवन से पेट में कब्‍ज की समस्‍या होने लगती है। इससे सिर में दर्द और मिचली जैसी भी प्रॉब्‍लम हो सकती है। मोमोज या मैदे से बने खाद्य पदार्थ के कई साइड इफेक्‍ट भी होते हैं क्‍योंकि इसमें फाइबर नही होता है। मैदे को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेंजोइल परऑक्साइड से ब्‍लीच किया जाता है, जो कि बहुत हानिकारक होता है।

जो लोग रोज मैदे से बने मोमोज या अन्‍य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। जब मैदा बनाया जाता है तो इसमें से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है। जोकि हड्डियों से कैल्शियम को अवशोषित कर लेता है, जो हड्डी को कमजोर कर देते हैं। मैदे में ग्‍लूटन होता है जो कि फूड एलर्जी को पैदा करता है। ग्‍लूटन खाने को लचीला बनाकर मुलायम टेक्‍सचर देता है।

लड़कियों पर सरकार का नया फॉर्मूला

दोस्तों आज हम आपको बताएँगे की किसी भी लड़की को आसानी से  पटाने का तरीका| १.लड़कियों को बनावटीपन बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, इसलिए उनके ...