Showing posts with label UP news. Show all posts
Showing posts with label UP news. Show all posts

Thursday, 30 March 2017

आशिको के लिये बुरी खबर , अब UP के बाद इन राज्यों मे शुरू होगा एंटी-रोमियो मिशन



हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दी महिला सुरक्षा के लिए कानून बनाने की सलाह
रवि सिंह सिसोदिया, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ओर से हर थाने में गठित ऐंटी रोमियो स्क्वॉड को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सही करार दिया है। सरकार के फैसले में दखल देने से साफ इनकार करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा, 'कोर्ट ने कहा है कि इसमें कोई कानूनी या संवैधानिक अवरोध नहीं है। कोर्ट ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमिलनाडु व गोवा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कानून बनाने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि वास्तव में यह मॉरल पुलिसिंग नहीं, बल्कि प्रिवेंटिव पुलिसिंग यानी ऐसी पुलिसिंग है, जिसका काम महिलाओं के खिलाफ सरेआम छेड़खानी को होने से पहले रोकना है।
याचिका में कहा गया था कि ऐंटी रोमियो स्क्वॉड के जरिये पुलिस लोगों की प्राइवेसी भंग कर रही है और यूथ कपल्स को परेशान कर रही है। जस्टिस ए.पी शाही और जस्टिस संजय हरकौली की बेंच ने कहा, 'यदि राज्य सरकार को लगता है कि स्थितियों से निपटने में मौजूदा कानून सक्षम नहीं हैं तो तमिलनाडु और गोवा की तर्ज पर वह मुहिला सुरक्षा के मकसद से नए कानून बना सकती है।' ऐंटी रोमियो स्क्वॉड्स के खिलाफ अधिवक्ता गौरव गुप्ता की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह बात कही।
याचिकाकर्ता ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा था कि सरकार को प्रेमी जोड़ों की निजता में दखल और युवाओं को संदेह की दृष्टि से देखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। याचिका में कहा गया कि इस ऐंटी रोमियो स्क्वॉड के जरिए पुलिस की गलती कार्रवाई से समाज की शांति और सहिष्णुता प्रभावित हो सकती है।

Tuesday, 28 March 2017

योगी का एंटी रोमियो मिशन के तहत , ना पटाऊगाँ और ना पटने दूँगा


आज कल उत्तर प्रदेश मे एंटी रोमियो मिशन ने जोर पकडा हुया है ,
जिसके कारण पिछले कुछ दिनो से एंटी रोमियो पे बहुत से वीडियो वायरल हुये है जिसमे लड़कियों ने भौत मनचलों के सामने हठ जोड़ती नज़र आ रही है ये जो एंटी रोमियो मिशन लागू किया है ये कहाँ तक सही है
अगर लडकी अपने भाई के साथ पेपर देने जा रही हो, तो कोई भी रोक सकता है क्या उन लोगो के मुँह पर उनका सम्बन्ध लिखा होता है
ये मिशन सही है लकिन कुछ हदें होनी चाहिये जो इस मिशन मे बिल्कुल भी nhi है लोगो को परेशानी के अलवा और कुछ नही है
ये तो UP सरकार की वही बात होगी

ना पटाऊगाँ और ना पटने दूँगा 

Tuesday, 21 March 2017

आसिको के लिये बुरी ख़बर , अब हो जायों तयार


अगर आप भी गलियों मे रोमियो बने फिरते है तो इस फ़रमान क तहत आप है अब मुश्किल मे 
जी हाँ सही सुना आप लोगो ने क्योंकि  up मे आज से एंटी रोमियो मिशन की शुरआत हो रही है ,
अगर अब आप किसी के साथ किसी खुली  जगह या मॉल मे किसी लड़की के साथ मिले  तो आप जायेंगे एंटी रोमियो रूम मे 
जहाँ पर आपके माता -पिता से सम्पर्क किया जयेगा 
तो भाईयो आपकी खाट खड़ी होने वाली है 

ये फरमान उत्तर प्रदेश की सरकार ने दिया है अगर आप किसी सर्वजनिक स्थान पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकडे गयी तो हो ज्यागी आपको मुश्किल 

Saturday, 18 March 2017

हिन्दुओ की जान कहे जाने वाले आदित्यनाथ को UP की इन चुनौतियों से निपटना पड़ेगा 



भारतीय जनता पार्टी ने कई नामों पर विचार करने बाद आज कट्टर हिंदुत्व छवि वाले गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।  करीब 20 करोड़ की आबादी वाले सूबे में नए सीएम कई चुनौतियों से दो-चार होना पड़ेगा। आगे की स्लाइड में जानें चुनौतियां-
  हिंदुत्व वाली छवि के बीच प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बनाए रखना नई सरकार के लिए बेहद चुनौतिपूर्ण होगा। भाजपा सरकार का फोकस विकास पर जो सांप्रदायिक सद्भाव पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर के हिंदु-मुस्लिम दंगे प्रदेश में निवेश बढ़ाने की योजनाओं पर पानी फेर सकते हैं। भाजपा सरकार को प्रदेश के लगभग सभी धर्म और जाति के लोगों ने वोट दिया है। ऐसे में नए मुख्यमंत्री के पास सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने का बेहतरीन मौका है।
 
यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का वादा किया था लेकिन सूबे में जमीनी हकीकत बेहद खराब है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 36.8 फीसदी घरों में ही बिजली है। नई सरकार के समक्ष राज्य विद्युत बोर्ड का पुनर्गठन एक बड़ी चुनौती होगी। नई सरकार अगर बिजली के दाम बढ़ाती है तो इससे आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मुसीबत हो सकती है। हालांकि बिजली वितरण के दौरान होने वाले नुकसान को कम कर सरकार बेहतर कर सकती है।
 
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के मुताबिक वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय औसत का दोगुना अपराध होता है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव के दौरान कुल उम्मीदवारों में करीब एक चौथाई का आपराधिक इतिहास रहा है। उगाही और हिंसा प्रदेश में व्यवसाय को बढ़ावा देने की पहल पर पानी फेर सकते हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश को अपराध मुक्त करने वादा किया था । नई सरकार के पास मौका है कि वह प्रदेश में बिजनेस लायक माहौल बनाने के लिए स्‍थानीय पुलिस को मजबूत करे और अपराधी गिरोहों का सफाया करे।
  नई सरकार के समक्ष भ्रष्टाचार एक और बड़ी चुनौती होगी। सत्ता से दूर रहते हुए भाजपा ने सपा सरकार पर जमीनों पर कब्जे के आरोप लगाए थे। अब नई सरकार के गठन होते ही नए मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई करनी होगी। इसके अलावा नई सरकार को सरकार में पारदर्शिता , नौकरशाही जवाबदेह बनाने और लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना होगा।
  उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्‍था की हालत बेहद खराब है। इसी वजह से यहां बेरोजगारी दर भी ज्यादा है। वर्ष 2015-16 की रिपोर्ट के मुताबिक हरेक एक हजार लोगों में 58 बेरोजगार हैं। जबकि भारत का औसत 37 है। युवाओं में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है। 18 से 29 साल के बीच के एक हजार युवाओं में 148 बेरोजगार हैं। जबकि पूरे भारत का औसत 102 है। वर्ष 2001 से 2011 के बीच 20 से 29 साल के 58 लाख लोग काम की तलाश में दूसरे शहर चले गए। नेशनल फेमली हेल्‍थ सर्वे के मुताबिक प्रसव के दौरान माता की मौत के मामले में भारत में उत्तर प्रदेश का स्‍थान दूसरा है। यही आधे नवजात बच्चे कम विकसित होते हैं। राज्य में हर दूसरे बच्चे को टीका नहीं लगता है। हरेक एक हजार नवजात बच्चे में 64 की मौत हो जाती है। यह देश में सबसे अधिक है। प्रदेश में विशेषज्ञ डाक्टरों और नर्स की अत्यधिक कमी है। बीजेपी ने इसे दूर करने के लिए अपने मेनिफेस्टो में हर गांव में प्राइमरी सब सेंटर खोलने की बात कही है।
अभी-अभी : शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे योगी आदित्यनाथ, आज लेंगे शपथ
UP के मनोनित सीएम योगी आदित्यनाथ अभी शपथग्रहण स्थल स्मृति वन पहुंचे हैं। यहां आकर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने इससे पहले प्रदेश के DGP और मुख्य सचिव से भी बातचीत की। योगी आदित्यनाथ ने अभी यूपी सीएम की शपथ भी नहीं ली है लेकिन कानून-व्यवस्था को लेकर उनके कड़ा रुख अभी से देखने को मिल रहा है।

योगी ने यूपी के DGP को साफ निर्देश दिया है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद ध्यान रखा जाये के उत्सव की आड़ में कहीं उपद्रव न हो। योगी ने साफ़ किया है कि उपद्रव करने वालों को बदार्श्त नहीं किया जायेगा।
योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद यूपी के DGP जावेद अहमद से मुलाकात की और उन्हें साफ निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी उपद्रव न होने पाए। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि यूपी पुलिस अपना कड़ा रुख रखे।

लड़कियों पर सरकार का नया फॉर्मूला

दोस्तों आज हम आपको बताएँगे की किसी भी लड़की को आसानी से  पटाने का तरीका| १.लड़कियों को बनावटीपन बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, इसलिए उनके ...