Showing posts with label up sarkar news. Show all posts
Showing posts with label up sarkar news. Show all posts

Saturday, 25 March 2017

योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे मे कर दिखाया ये काम



त्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के पहले दिन से ही राज्य में 'योगी इफेक्ट' की चर्चा होने लगी है। अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही की नयी सरकार के शासन में हिंदुओं के चार पवित्र शहरों अयोध्या, मथुरा, वाराणसी और गोरखपुर में 24 घंटे बिजली मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'मथुरा, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर अब बिजली कटौती से मुक्त रहेंगे और इन जिलों में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।'
साथ ही श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उनका विभाग आगे की भी योजनाए तैयार कर रहा है और 2019 तक राज्य के बाकी हिस्से में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है। शर्मा के अनुसार सभी अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि 15 दिन के भीतर सभी प्रकार की कमियों को दूर करें। प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदित्यनाथ के रूप में उत्तर प्रदेश को एक मजबूत मुख्यमंत्री दिया है जो विकास पर केंद्रित एक बेहतर प्रशासन देने को प्रतिबद्ध हैं।

लड़कियों पर सरकार का नया फॉर्मूला

दोस्तों आज हम आपको बताएँगे की किसी भी लड़की को आसानी से  पटाने का तरीका| १.लड़कियों को बनावटीपन बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, इसलिए उनके ...