Showing posts with label sanajy datt news. Show all posts
Showing posts with label sanajy datt news. Show all posts

Tuesday, 21 March 2017

एक्सीडेंट का एक और शिकार ,ये फेमस बॉलीवुड अभिनेता हुये घायल


बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म 'भूमि' की शूटिंग में बिजी हैं. खबर है कि शूटिंग के दौरान संजय दत्त घायल हो गए.
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा एक्शन सीन करते हुए हुआ. दरअसल हुआ यूं कि एक्शन सीन था जिसमें गुंडो को संजय दत्त पर अटैक करना था उस दौरान उन्हें चोट लग गई.
सूत्रों के मुताबिक संजय को पसलियों में चोट लग गई है. डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि पसलियों में हल्का फ्रैक्चर है. संजय दत्त को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है. हालांकि उम्मीद है कि वो इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इससे पहले भी स्टंट करते हुए शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. इसी दौरान उनका सिर पोल से टकरा गया. शूटिंग खत्म होने के बाद जांच के लिए संजय दत्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके सिर पर चोट आई थी.
गौरतलब है कि 4 अगस्‍त 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्‍म 'भूमि' में अदिति राव हैदरी संजय दत्‍त की बेटी के किरदार में नजर आएंगी. फिल्‍म की शूटिंग इस महीने आगरा में शुरू हो जाएगी.

लड़कियों पर सरकार का नया फॉर्मूला

दोस्तों आज हम आपको बताएँगे की किसी भी लड़की को आसानी से  पटाने का तरीका| १.लड़कियों को बनावटीपन बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, इसलिए उनके ...